Bhool Jaa Is Latest Bollywood Hindi Song Sung By Arijit Singh. This Song Is Written By Rashmi Virag While Music Composed By Piyush Shankar. It’s Released By T-Series Youtube Channel.
Bhool Jaa (Hindi)
दूर चल कहीं इस जहां ऐ दिल
टूट जाएगा यहाँ काँच सा
वक्त ना गवा ना किसी से मिल
कौन तोड़े दे तुझे क्या पता
ना बचा यहाँ पे कुछ तेरे लिए
चल ऐ दिल रुका है तू किस लिए
वो जो तेरा ख्वाब था कभी
वो जो तेरा प्यार था कभी
वो जो तेरे साथ था कभी
भूल जा
वो जो तेरा होके ना रहा
वो जो तेरी आँख से बहा
वो जो तूने हँसके था सहा
भूल जा
कल तक तो खुशियां थी
कुछ यार भी संग थे
वो सब ना जाने क्यों
अब दूर है हमसे
उठ के चले आये
हैं आज महफिल से
मशहूर थे कल तक
अपने जहां से
रौनके फिर आएगी तेरे लिए
कुछ अलग लिखा है दिल तेरे लिए
वो जो तेरा ख्वाब था कभी
वो जो तेरा प्यार था कभी
वो जो तेरे साथ था कभी
भूल जा
वो जो तेरा होके ना रहा
वो जो तेरी आँख से बहा
वो जो तूने हँसके था सहा
भूल जा