LIC क्या है ? LIC Full Form : LIC के बारे में पूरी जानकारी |

बहुत से ऐसे लोग हैं जो कि अपने रोज के खर्चे में से कुछ पैसा बचाकर उसको इन्वेस्ट करना चाहते हैं , कुछ लोग बैंक में जमा करते हैं , कुछ लोग सोना या कोई ज्वेलरी खरीद कर रखते हैं | कई लोग ऐसे हैं जो कि अपने और अपने फैमिली के मेंबर के नाम से बीमा करवाते हैं | आज हम LIC के बारे में जानेंगे |

एलआईसी एक जीवन बीमा करने वाली सरकारी कंपनी हैं जो भारत में सबसे ज्‍यादा जीवन बीमा एलआईसी ही करती हैं , जिसके बारे में पूरी जानकारी रखना हम सभी के लिए बहुत ही जरूरी हैं | जैसे – LIC का स्थापना कब हुआ , LIC Kya Hai , LIC का मालिक कौन हैं ?


LIC क्या है ? एलआईसी का फुल फॉर्म क्या होता है ?

एलआईसी एक बीमा करने वाली सरकारी कंपनी हैं जिसे भारतीय जीवन बीमा के नाम से जाना जाता हैं | यह लाइफ Insurance कंपनी आम लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए Insurance प्रोवाइड करती हैं , इसलिए यह कंपनी एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य करने वाली कंपनी हैं | LIC का फुल फॉर्म होता हैं लाइफ इंस्युरेन्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया.

L:-life

I:-Insurance

C:-Corporation

एलआईसी एक बचत जीवन बीमा के रूप में जाना जाता हैं. जिसमें की लोग अपने अनुसार जैसे समर्थ हो वैसे एक महीना 3 महीना 5 साल 10 साल 15 साल 20 साल में किस्त के रूप में पैसे जमा करके बीमा के प्रक्रिया को संपन्न करते हैं | वह बीमा में पैसों की बढ़ोतरी होती जाती हैं और उस व्यक्ति को उस बीमा की पैसे बाद में बीमा कंपनी के तरफ से दिया जाता हैं |

LIC की स्थापना कब हुई थी और यह किस देश की कंपनी है ?

एलआईसी एक बहुत ही बड़ी जानी-मानी निवेशक कंपनी हैं | इस कंपनी की स्थापना 1 सितंबर 1956 में हुई थी | यह बहुत ही बड़ी कंपनी हैं जिसका कार्यालय भारत देश के लगभग हर शहर में स्थित हैं | LIC कंपनी का मुख्यालय भारत के मुंबई में स्थित हैं |

इस कंपनी के कई आंचलिक कार्यालय और कई संभागीय कार्यालय हैं जो कि भारत के अलग-अलग शहरों में स्थित हैं | एलआईसी कंपनी के 8 आंचलिक कार्यालय और 101 संभागीय कार्यालय हैं | एलआईसी कंपनी को भारत सरकार , संसद में भारतीय जीवन बीमा अधिनियम के द्वारा 245 निजी बीमा कंपनी और कई प्रोविडेंट सोसाइटी का इसमें विलय करके स्थापित किया था |

LIC कंपनी का उद्देश्य या आदर्श वाक्य हैं कि आपका कल्याण हमारी जिम्मेदारी हैं | LIC Company की स्थापना 1956 में भारत सरकार ने एक अधिनियम पारित करके पार्लियामेंट में किया था |

इस कंपनी का मालिक भारत सरकार ही हैं , क्योंकि यह कंपनी एक सरकारी लाइफ Insurance कंपनी हैं | इसीलिए इस कंपनी पर लोगों का ट्रस्ट और भरोसा बहुत ही ज्यादा हैं , क्योंकि इसमें जो भी पैसे इन्वेस्ट किया जाता हैं , वह लोगों को पूरा का पूरा मिल जाता हैं |

इस कंपनी में लगभग 1,15,000 कर्मचारी काम करते हैं | Life Insurance Corporation का मुख्यालय मुंबई में हैं और इस कंपनी का चेयरमैन वर्तमान समय में एम आर कुमार हैं |

Previous Post Next Post